K-Pop Dance Challenge: के-पॉप डांस चैलेंज आजकल हर जगह छाए हुए हैं। चाहे Instagram हो या YouTube Shorts, हर कोई अपने फेवरेट आइडल की स्टेप्स को रीक्रिएट करने में लगा है। आमतौर पर ये डांस चैलेंज इस तरह बनाए जाते हैं कि फैंस उन्हें आराम से सीख सकें और सोशल मीडिया पर शेयर कर सकें। लेकिन कुछ के-पॉप आइडल्स ऐसे हैं जो इस आसान रास्ते को नहीं अपनाते।
ये स्टार्स अपने चैलेंजेस में वही ओरिजिनल कोरियोग्राफी रखते हैं जो स्टेज पर होती है, मतलब बिना किसी सिंप्लिफिकेशन के। और यही चीज उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। इनका फोकस सिर्फ ट्रेंड में आने पर नहीं, बल्कि असली टैलेंट दिखाने पर होता है। जब बाकी लोग आसान वर्जन पर जाते हैं, तब ये आइडल्स पूरा-पूरा डांस सीक्वेंस लेकर आते हैं, जो हर किसी के बस की बात नहीं होती।
सोचिए, एक ऐसा डांस जो प्रोफेशनल डांसर्स के लिए भी टफ हो, वो ये आइडल्स कितनी सफाई से करते हैं और फैंस को भी इंस्पायर करते हैं कि असली मेहनत क्या होती है। यही वजह है कि इनका कंटेंट सिर्फ वायरल नहीं होता, बल्कि लंबे समय तक याद भी रखा जाता है।
Lee Chae Yeon and Stray Kids’ Hyunjin
के-पॉप की दुनिया में जब भी टॉप लेवल की डांस परफॉर्मेंस की बात होती है, तो ली चाए येओन का नाम जरूर लिया जाता है। वो सिर्फ डांस नहीं करतीं, बल्कि उसे एक एक्सपीरियंस बना देती हैं। चाहे स्टेप्स कितने भी टफ क्यों न हों, वो हमेशा 100% एनर्जी के साथ उन्हें निभाती हैं। अब अगर बात हो डांस चैलेंज की, तो ह्यूनजिन (Stray Kids) हमेशा रेडी रहते हैं।
ली चाए येओन की डांस कोरियोग्राफी जितनी भी डीटेल्ड और मुश्किल हो, ह्यूनजिन हर मूव को इतने फ्लो में करते हैं कि देखने वाला बस देखता ही रह जाए। दोनों की जो केमिस्ट्री है, वो डांस में साफ नजर आती है एकदम नेचुरल और एनर्जेटिक इन दोनों का हर कोरियोग्राफ्ड वीडियो देखने लायक होता है, क्योंकि वो डांस को सिर्फ मूव्स की तरह नहीं लेते वो उसे फील करते हैं।
SEVENTEEN’s Dino and TXT’s Yeonjun
SEVENTEEN की कोरियोग्राफ़ी अगर कभी आसान होती भी है, तो शायद हमें वो अब तक देखने को नहीं मिली है। लेकिन TXT के Yeonjun ने अपने अंदाज से जो किया, वो वाकई काबिले तारीफ है। Yeonjun ने अपने दोस्त और ’99 लाइनर Dino के साथ मिलकर एक जबरदस्त डांस ब्रेक परफॉर्म किया।
इस परफॉर्मेंस में इतने तेज और जटिल स्टेप्स थे कि आंखें झपकते ही मूवमेंट छूट जाए! Footwork इतना fast था और isolations इतनी साफ थीं कि समझ ही नहीं आता कि इतना सब कुछ इतने आराम से कैसे कर लिया गया। सबसे कमाल की बात ये थी कि Yeonjun ने इसे ऐसे परफॉर्म किया जैसे ये उनके लिए कोई बड़ी बात ही न हो। कोई पसीना नहीं, कोई झिझक नहीं बस confidence और swag के साथ एकदम flawless डांस।
ILLIT’s Moka and TXT’s Huening Kai
ह्यूनिंग काई और मोका की ये जोड़ी वाकई में फैंस के दिलों पर छा गई है। TXT के ह्यूनिंग काई ने जब ILLIT की मोका के साथ “Jellyous” पर परफॉर्म किया, तो सबकी निगाहें बस इन दोनों पर टिक गईं। ये गाना वैसे भी एक टफ कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है, क्योंकि इसमें तेज फुटवर्क और बैलेंस दोनों की जरूरत होती है।
इस तरह का डांस सिर्फ देखने में आसान लगता है, लेकिन असल में इसे करना काफी चैलेंजिंग होता है। लेकिन ह्यूनिंग काई ने मोका के साथ इतनी परफेक्ट ट्यूनिंग बनाई कि दोनों की जुगलबंदी एकदम आइकॉनिक लगने लगी। दोनों के एक्सप्रेशंस, स्टेप्स और एनर्जी इतनी मैच कर रही थी कि लगा जैसे ये परफॉर्मेंस पहले से ही हिट होने के लिए बनी हो। ये डांस नंबर्स सिर्फ टैलेंट ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिस और कनेक्शन भी दिखाते हैं और ह्यूनिंग काई और मोका ने दोनों ही बातों को पूरी तरह साबित कर दिया।
Stray Kids’ Changbin and NMIXX’s Kyujin
यह डांस वीडियो वाकई मजेदार है, और इसमें क्यूजिन की एनर्जी देखने लायक है। NMIXX की सबसे छोटी मेंबर होने के बावजूद, क्यूजिन हर बार ऐसा परफॉर्म करती हैं जैसे वो स्टेज की बॉस हों। इस बार जब उन्होंने Stray Kids के चांगबिन के साथ “LALALALA” डांस चैलेंज किया, तो फैन्स हैरान रह गए कि इतनी मुश्किल कोरियोग्राफी को उन्होंने कितनी आसानी से निभाया।
Stray Kids के डांस मूव्स वैसे ही काफी पावरफुल होते हैं, लेकिन क्यूजिन ने उसे ना सिर्फ मैच किया, बल्कि अपनी एक्सप्रेशन्स और स्टाइल से उसे एकदम खास बना दिया। और सबसे मजेदार बात ये रही कि जब रॉक-पेपर-सिजर हुआ, तो क्यूजिन जीत गईं यानी उन्हें सबसे आगे रहकर मूव्स दिखाने का मौका मिला। उन्होंने उस मौके को पूरी तरह से कैश किया। ये वीडियो साबित करता है कि क्यूजिन सिर्फ NMIXX की नहीं, बल्कि K-pop की उन आर्टिस्ट्स में से हैं जिनकी परफॉर्मेंस हमेशा दिल जीत लेती है।
NCT DREAM’s Jisung and Hearts2Hearts’ Juun
एनसीटी ड्रीम के Jisung के साथ डांस करना वैसे ही किसी टफ चैलेंज से कम नहीं होता, क्योंकि वो ग्रुप के मेन डांसर हैं और उनके मूव्स सुपर शार्प होते हैं। लेकिन Hearts2Hearts के Juun ने ये मुश्किल काम इतनी आसानी से कर दिखाया कि देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह गईं।
BTTF (Back To The Future) जैसी हाई एनर्जी कोरियोग्राफी में कई डिटेल्ड मूव्स और टाइट टर्न्स होते हैं, लेकिन Juun ने पूरे डांस को बिना एक भी बीट मिस किए कम्प्लीट किया। उसकी परफॉर्मेंस इतनी स्मूद थी कि ऐसा लग रहा था जैसे वो बस एन्जॉय कर रहा है, न कि किसी कॉम्प्लेक्स रूटीन को फॉलो कर रहा है। जो बात सबसे ज्यादा पसंद आई, वो ये थी कि चाहे मूव कितना भी ट्रिकी क्यों न हो, Juun का एक्सप्रेशन और कॉन्फिडेंस बना रहा। यही चीज उसे भीड़ से अलग बनाती है।
LE SSERAFIM and ZEROBASEONE
LE SSERAFIM और ZEROBASEONE के डांस में जो टुटिंग (Tutting) स्टाइल देखने को मिलती है, वो वाकई में काफी यूनिक होती है। ये एक ऐसी डांस स्टाइल है जिसमें हाथों की movements बहुत precise और तेज होती हैं। खास बात ये है कि सुंग हान बिन को छोड़कर बाकी ज्यादातर idols ने इसमें कोई formal training नहीं ली है, फिर भी वो इसे इतने शानदार तरीके से परफॉर्म करते हैं कि यकीन नहीं होता।
झांग हाओ की बात करें तो वो टुटिंग में एकदम माहिर लगते हैं। चाहे कोई भी angle हो या beat, वो हर step को इतनी finesse के साथ करते हैं कि देख कर आंखें ठहर सी जाती हैं। उनकी finger और hand movements इतने perfect होते हैं कि हर एक gesture hypnotic लगता है।
ये जो intricate hand movements होते हैं, वो देखने में भले ही आसान लगें लेकिन असल में करना बेहद मुश्किल होता है। इसके लिए timing, control और rhythm पर ग़जब की पकड़ चाहिए होती है। फिर भी, हर performer यहां अपना best दे रहा है और पूरे performance में एक अलग ही energy देखने को मिलती है।
RIIZE’s Shotaro and Lee Chae Yeon
ली चाए योन और शॉटारो दोनों ही डांस वर्ल्ड में अपने जबरदस्त टैलेंट के लिए जाने जाते हैं, और हाल ही में इन दोनों ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि क्यों लोग इन्हें इतना पसंद करते हैं।
ली चाए योन ने RIIZE के पॉपुलर ट्रैक “Get A Guitar” पर परफॉर्म किया, और उनकी कोरियोग्राफी ने सबको चौंका दिया। उनका स्टाइल काफी यूनीक था। खासकर उनका फुटवर्क, जो इतना टेढ़ा-मेढ़ा और फास्ट था कि किसी के लिए भी परफेक्ट टाइमिंग के साथ ताल मिलाना आसान नहीं होता, लेकिन चाए योन ने ये चैलेंज बखूबी निभाया।
उन्होंने ना सिर्फ स्टेप्स को सही पकड़ा, बल्कि शॉटारो की एनर्जी के साथ भी पूरा तालमेल बनाया। शॉटारो खुद भी एक डांसिंग मशीन माने जाते हैं, तो उनके साथ ताल मिलाना कोई मामूली बात नहीं होती। इन दोनों की जुगलबंदी ने एक तरह से डांस की परिभाषा ही बदल दी जहां सिर्फ स्टेप्स नहीं, बल्कि उस स्टेप में जो फीलिंग और पावर होती है, वो ज्यादा मायने रखती है।
BTS’s J-Hope and SHINee’s Taemin
BTS के J-Hope और SHINee के Taemin के-पॉप डांस की दुनिया के दो चमकते सितारे। Taemin को किसी भी तरह की कोरियोग्राफी में परफेक्टली फिट होते देखना अब हैरानी की बात नहीं रही। लेकिन जब आप J-Hope की हिप-हॉप बेस्ड स्टाइल और उस खास ग्रूव के बारे में सोचते हो जिसे पकड़ना इतना आसान नहीं होता, तो Taemin का परफॉर्मेंस और भी कमाल लगने लगता है।
उस डांस में एकदम सटीक फुटवर्क था, बीट्स इतनी तेज थीं कि हर स्टेप की टाइमिंग बहुत माइने रखती थी। और ये पूरा कोरियोग्राफ हिप-हॉप डांसर के लिए डिजाइन किया गया था फिर भी Taemin उसे इतनी आसानी से, स्माइल करते हुए पूरा कर जाते हैं, जैसे ये उनके लिए कोई बड़ी बात ही नहीं हो। यही उनकी असली काबिलियत दिखाता है हर मूव को इतने नेचुरल तरीके से करना कि देखने वाला बस देखता रह जाए।