Romantic Chinese Drama: अगर आप Korean dramas के दीवाने रहे हैं लेकिन अब कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो Chinese romantic dramas यानी C-dramas आपके लिए एकदम परफेक्ट हो सकते हैं। C-dramas की दुनिया में ऐसा कुछ है जो आपको तुरंत खींच लेता है, चाहे वो मीठी सी college romance हो, intense ऑफिस लव स्टोरी हो या फिर कोई ऐसी कहानी जो वक्त और तकदीर को भी हिला दे।
इन सी-ड्रामाज की खास बात ये है कि इनमें emotions का mix एकदम perfect होता है, हल्की-फुल्की मस्ती, दिल छू लेने वाले moments और वो क्यूट-सी केमिस्ट्री जो चेहरे पर मुस्कान ला दे। Scenes इतने visually appealing होते हैं कि हर फ्रेम एक postcard जैसा लगता है। और सबसे बड़ी बात, इनकी storytelling इतनी engaging होती है कि एक एपिसोड पर रुकना almost नामुमकिन हो जाता है।
तो अगर आप ready हैं एक नई दुनिया में खो जाने के लिए, जहां romance सिर्फ प्यार नहीं बल्कि एक experience होता है, तो ये Chinese dramas आपकी watchlist में जरूर होने चाहिए। यकीन मानिए, इनमें वो सबकुछ है जो एक दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी में होना चाहिए इमोशंस, drama, connection और ढेर सारा प्यार।
Well-Intended Love – YouTube

Well-Intended Love एक ऐसी सी-ड्रामा लव स्टोरी है जो जितनी dreamy लगती है, उतनी ही emotional भी है। इसकी कहानी है जिया लिन की, जो एक स्ट्रगलिंग लेकिन dedicated एक्ट्रेस है। उसकी जिंदगी में सब कुछ सही चल रहा होता है, जब अचानक उसे पता चलता है कि उसे ल्यूकेमिया है। इलाज के लिए उसे urgently बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है।
इस मुश्किल वक्त में उसकी मुलाकात होती है लिंग यी झोउ से, जो एक यंग और पावरफुल CEO है।
बाहर से तो वो एकदम cold और ruthless लगता है, लेकिन अंदर कुछ और ही कहानी छुपी होती है। बात यहां तक पहुंच जाती है कि जिया लिन उसकी कंडीशन पर उससे कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के लिए तैयार हो जाती है। जो शादी सिर्फ इलाज के लिए की जाती है, वो धीरे-धीरे एक ऐसे रिश्ते में बदलने लगती है जिसमें प्यार, तकरार और बहुत सारे emotional मोमेंट्स होते हैं।
दोनों एक-दूसरे को समझने लगते हैं, लेकिन इसी बीच आती हैं गलतफहमियां, जलन और वो राज जो उनके बीच सब कुछ बदल सकते हैं। इस सीरीज का सीक्वल भी आता है जिसमें वही एक्टर्स सिमोना वांग और जू काइचेंग दोबारा अपने रोल निभाते हैं। लेकिन इस बार कहानी एक नए ट्विस्ट के साथ सामने आती है।
Here to Heart – Viki Rakuten

अगर आपको इमोशनल लव स्टोरीज पसंद हैं, तो “Here to Heart” आपके लिए एकदम परफेक्ट ड्रामा है। यह कहानी प्यार, दूरी और दोबारा मिलने की उम्मीद से भरी हुई है। Show की शुरुआत होती है वेन नुआन और जान नानक्सियन से, जो एक समय एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे।
लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें अलग होना पड़ा और वो भी पूरे दस साल के लिए। दस साल बाद, वेन नुआन फिर से चीन लौटती है और सीधा उस इंसान के पास काम पर जाती है जिसे वो कभी दिल से चाहती थी जान नानक्सियन, जो अब एक सक्सेसफुल टेक कंपनी का CEO है। लेकिन अब वो उसकी executive assistant है। सोचिए, एक वक्त जिससे आप प्यार करते थे, अब आप उसी के लिए काम कर रहे हैं वो भी इतनी दूरी और गलतफहमियों के बाद।
जैसे-जैसे दोनों साथ काम करते हैं, पुरानी यादें फिर से सामने आने लगती हैं। प्यार जो कभी खत्म नहीं हुआ था, वो फिर से दिल में जगह बनाने लगता है। लेकिन साथ ही उन्हें अपने अतीत के जख्म, भरोसे के टूटने और गलत फैसलों से भी जूझना पड़ता है।
“Here to Heart” सिर्फ एक रोमांटिक ड्रामा नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि प्यार में दूसरा मौका मिलना कितना मुश्किल और खूबसूरत दोनों हो सकता है।
इसका end सुखद है, लेकिन वहाँ तक पहुँचने का सफर आपको कई बार इमोशनल कर देगा।
अगर आपने कभी किसी को खोया है या फिर किसी पुराने प्यार की याद अब भी दिल में कहीं बसी है, तो यह ड्रामा जरूर आपको छू जाएगा।
The First Frost – Netflix

The First Frost एक Chinese romantic drama है। यह स्कूल फ्रेंड की कहानी हैं, जो सालों बाद अचानक तुम्हारी जिंदगी में वापस आ जाए वो भी इस हाल में कि अब तुम दोनों को एक ही घर में रहना पड़े कुछ ऐसा ही होता है वेन यिफान और सांग यान के साथ, जो कभी स्कूल में क्लासमेट थे।
सालों बाद जब ये दोबारा मिलते हैं, तो यिफान अब भी अपने अतीत की किसी गहरी चोट से जूझ रही होती है। वहीं सांग यान उसके लिए एक तरह की चुपचाप ढाल बन जाता है हमेशा साथ, हमेशा उसके लिए तैयार। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, फ्लैशबैक के जरिए हमें उनका पुराना रिश्ता, उनकी गलतफहमियां और अधूरी बातें देखने को मिलती हैं।
खास बात ये है कि हर एपिसोड दो बार दिखाया जाता है पहले यिफान की नजर से और फिर सांग यान की नजर से। इससे कहानी का हर पहलू और भी गहराई से समझ में आता है। इस Chinese drama में न सिर्फ रोमांस है, बल्कि PTSD, emotional trauma और healing जैसे गंभीर मुद्दों को भी बहुत ही संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है। इसकी धीमी लेकिन गहरी कहानी आपको धीरे-धीरे अंदर तक छू जाती है।
My Girlfriend is an Alien – Amazon Prime Video

इस सीरीज की लीड है चाई शियाओकी, जिसे वान पेंग ने निभाया है। वो एक Alien है जो अपने प्लैनेट Cape Town से धरती पर गिर जाती है। असली मजा तब शुरू होता है जब वो अपने होमिंग डिवाइस को खो बैठती है यानी अब वो अपने प्लैनेट वापस नहीं जा सकती।
उधर, फैंगलेंग नाम का एक अमीर और थोड़ा अजीब CEO है, जिसे एक दिन चाई शियाओकी एक एक्सीडेंट से बचा लेती है। लेकिन इसी चक्कर में उसका डिवाइस भी खो जाता है और अब वो इंसानों के बीच एक आम लड़की बनकर रह जाती है।
इस सीरीज की लीड है चाई शियाओकी, जिसे वान पेंग ने निभाया है।
वो एक Alien है जो अपने प्लैनेट Cape Town से धरती पर गिर जाती है। असली मजा तब शुरू होता है जब वो अपने होमिंग डिवाइस को खो बैठती है यानी अब वो अपने प्लैनेट वापस नहीं जा सकती। उधर, फैंगलेंग नाम का एक अमीर और थोड़ा अजीब CEO है, जिसे एक दिन चाई शियाओकी एक एक्सीडेंट से बचा लेती है। लेकिन इसी चक्कर में उसका डिवाइस भी खो जाता है और अब वो इंसानों के बीच एक आम लड़की बनकर रह जाती है।
अब चाई शियाओकी को अपनी Alien powers छुपाकर इंसानी जिंदगी जीनी है, लेकिन twist तब आता है जब फैंगलेंग को हर बारिश के दिन heterosexual amnesia हो जाता है मतलब वो सारी औरतों को भूल जाता है सोचिए, कितना confusion होगा जब हर बारिश में वो Alien लड़की को फिर से भूल जाएगा।
ये शो एकदम हल्का-फुल्का है थोड़ा बेवकूफी भरा, बहुत प्यारा और काफी हद तक दिल छू लेने वाला भी। अगर आपका मूड है कुछ ऐसा देखने का जो सिरदर्द न दे, और जिसमें कॉमेडी के साथ रोमांस भी हो, तो ये सीरीज एकदम सही ऑप्शन है।
इसकी खास बात ये है कि इसमें imagination और emotions का एक अच्छा बैलेंस है। Alien concept होने के बावजूद, सीरीज का दिल इंसानी रिश्तों और उनकी खूबसूरती पर टिका है।
A Love So Beautiful – JioHotstar

अगर आपने कभी स्कूल के दिनों में किसी पर क्रश किया है, तो “A Love So Beautiful” आपकी यादों को ताजा कर देगा। ये Chinese drama है लेकिन इसकी कहानी इतनी relatable है कि लगेगा जैसे आपके अपने कॉलेज या स्कूल की बात हो रही हो।
ये शो झाओ कियानकियान के नॉवेल “To Our Pure Little Beauty” पर बेस्ड है और इसकी लव स्टोरी सीधी दिल तक पहुंचती है।
कहानी शुरू होती है चेन शियाओक्सी से, जो एक प्यारी सी, हंसमुख और थोड़ी नटखट लड़की है। उसे अपने ही क्लास के एक सीरियस और टैलेंटेड लड़के जियांग चेन से प्यार हो जाता है, जो उसकी पड़ोस में भी रहता है। जियांग चेन बाहर से जितना शांत और रिजर्व्ड है, अंदर से उतना ही टूट चुका है क्योंकि उसने कुछ ऐसा खोया है जो उसे बहुत अजीज था।
लेकिन शियाओक्सी हार मानने वालों में से नहीं है। वो अपने हर अंदाज से उसकी जिंदगी में खुशियां लाने की कोशिश करती है।
जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, हाई स्कूल से कॉलेज और फिर वयस्क जिंदगी तक, इन दोनों का रिश्ता कई मोड़ से गुजरता है।
कहीं दोस्ती, कहीं दूरी, कहीं दिल टूटने के पल और फिर धीरे-धीरे एक ऐसी मिठास जो हमेशा के लिए रह जाए। ये शो सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि उस दौर की कहानी है जब सब कुछ पहली बार होता है पहला प्यार, पहला दिल टूटना, और पहली बार किसी के लिए दिल से लड़ना।
Marry Me Again – Viki Rakuten

सीरीज Marry Me Again में मी चू शिया की जिंदगी अचानक बदल जाती है जब उसके मंगेतर तांग जिंगशिंग की मौत हो जाती है। वो सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि उसके सपनों का ब्रांड भी पीछे छोड़ जाता है जो अब डूबने की कगार पर है। मी चू शिया हार मानने वालों में से नहीं है, इसलिए वो इस ब्रांड को दोबारा जिंदा करने की ठान लेती है।
इसी सफर में उसकी मुलाकात होती है लू यी से, जो एक फेमस सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि लू यी हूबहू तांग जिंगशिंग जैसा दिखता है। शिया पहले तो इसे इत्तेफाक समझती है, लेकिन जैसे-जैसे उनका साथ बढ़ता है, दिल की कुछ पुरानी धड़कनें फिर से सुनाई देने लगती हैं।
मी चू शिया लू यी के लिए अपने जज़्बातों को नजरअंदाज करने की पूरी कोशिश करती है। लेकिन वो इस अजीब सी समानता से खुद को बार-बार खींचा हुआ महसूस करती है। कहीं ये सब कोई इशारा तो नहीं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, अतीत की कुछ ऐसी परतें खुलती हैं जो उनके रिश्ते को और भी उलझा देती हैं। यह सीरीज ना सिर्फ एक प्यार की दूसरी शुरुआत है, बल्कि ये दिखाती है कि किस तरह पुराने जख्म भी किसी नए रिश्ते की नींव बन सकते हैं।
Go Go Squid – Viki Rakuten

टोंग नियान, एक ऐसी लड़की है जो बाहर से जितनी क्यूट और मासूम लगती है, अंदर से उतनी ही ब्रिलियंट भी है। सिर्फ 15 साल की उम्र में उसने दो सब्जेक्ट्स में यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया था, वो कोडिंग में माहिर है और साथ ही उसकी आवाज भी लोगों को दीवाना बना देती है।
एक दिन उसकी मुलाकात होती है हान शांगयान से, जो बाहर से काफी reserved और cool दिखता है लेकिन अंदर से पूरी तरह अपने मिशन के लिए डेडिकेटेड है। वो एक फेमस साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट है और K&K नाम की CTF टीम का CEO है। उसका सपना है कि वो इंटरनेशनल ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप जीते और अपने देश का नाम रोशन करे।
टोंग नियान पहली ही नजर में हान शांगयान के लिए कुछ महसूस करने लगती है। लेकिन हान, जो हमेशा अपनी दुनिया में खोया रहता है, वो प्यार जैसे इमोशन्स से दूर भागता है। फिर भी किस्मत बार-बार इन्हें मिलाने लगती है। जैसे-जैसे ये दोनों एक-दूसरे को समझने लगते हैं, उनकी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आते हैं।
एक तरफ टोंग नियान का मासूम और caring नेचर है, दूसरी तरफ हान का strict और focused attitude। लेकिन दोनों की journey यही सिखाती है कि जब प्यार सच्चा हो, तो वो सबसे मुश्किल दीवारें भी तोड़ सकता है। Go Go Squid सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, ये उन लोगों के लिए भी है जो अपने पैशन को लेकर सीरियस हैं, जो हार नहीं मानते। इसकी सबसे खास बात है इसका बैलेंस एक तरफ intense tech world, दूसरी तरफ emotional और दिल को छू लेने वाला romance।