Best Korean Melodrama: इस साल का K-Drama Day और भी खास होने वाला है क्योंकि इसमें जुड़ी होंगी ढेर सारी भावनाएं, रोमांच और कहानियाँ जो दिल को छू जाएँगी। Rakuten Viki, जो एक पॉपुलर global OTT platform है, 26 सितंबर को अपना तीसरा वार्षिक International K-Drama Day मनाने जा रहा है।
इस मौके को और यादगार बनाने के लिए Viki ने K-Drama fans के लिए एक खास campaign तैयार किया है, जिसमें हर हफ़्ते अलग-अलग genre जैसे रोमांस, मेलोड्रामा, थ्रिलर और कई दिलचस्प categories पर आधारित ड्रामा collections शामिल किए गए हैं।
पहले हफ्तों में रोमांस और थ्रिलर वाले collections ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब बारी है उन कहानियों की जो emotions और गहरी feelings से भरी होती हैं। International K-Drama Day पर fans के लिए पेश किए गए इस नए collection में ऐसे 10 बेहतरीन Korean Melodramas शामिल हैं जिन्हें देखकर आपकी आँखें भीग जाएंगी और दिल कहेगा कि ये कहानियाँ कभी खत्म न हों।
Guardian: The Lonely and Great God

ये K-Drama, जिसे लोग Goblin नाम से भी जानते हैं, असल में fantasy और romance का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। कहानी एक योद्धा किम शिन की है जिसे धोखे से मौत मिलती है और सजा के तौर पर वो अमर भूत बन जाता है। अमर होने की वजह से उसे सदी दर सदी जीना पड़ता है और ये अमरता उसके लिए बोझ बन जाती है।
उसकी जिंदगी बदलती है जब उसकी मुलाकात जी यून टाक से होती है, जो एक खुशमिजाज लेकिन अजीब किस्मत वाली लड़की है। यून टाक भूतों को देख सकती है और उसी के जरिए किम शिन को पता चलता है कि शायद वही उसकी “Goblin Bride” है, जो उसकी अमर जिंदगी का अंत कर सकती है।
इसके साथ ही कहानी में आता है एक ग्रिम रीपर, जो अपनी याददाश्त खो चुका है। ये दोनों साथ रहते हुए कई बार मजेदार तो कई बार भावुक पल जीते हैं। ड्रामा में किस्मत, प्यार, खोना और नए सिरे से जीने जैसे गहरे emotions को खूबसूरती से दिखाया गया है।
Hundred Million Stars From the Sky

Hundred Million Stars From the Sky एक ऐसा कोरियन ड्रामा है जो असल में एक मशहूर जापानी ड्रामा का रीमेक है। इसकी कहानी किम मू यियोंग यानी सियो इन गुक और यू जिन कांग यानी जंग सो मिन के इर्द-गिर्द घूमती है। किम मू यियोंग एक रहस्यमयी शख्स है जिस पर हत्या का शक किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ, यू जिन कांग एक ईमानदार और दिल से सच्ची लड़की है, जो उसके मामले में सीधे तौर पर जुड़ी होने के बावजूद उससे आकर्षित होने लगती है।
इस ड्रामा की खासियत ये है कि इसमें सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि सस्पेंस और रहस्य भी गहराई से जुड़ा हुआ है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दर्शक सोचते रहते हैं कि आखिर किम मू यियोंग सच में अपराधी है या फिर किसी साजिश में फंसा हुआ है। यही चीज इस सीरीज को और भी ज्यादा रोचक बनाती है। अगर आपको ऐसे ड्रामे पसंद हैं जिनमें रोमांस और मिस्ट्री का कॉम्बिनेशन हो, तो Hundred Million Stars From the Sky आपको जरूर पसंद आएगा।
Just Between Lovers

जस्ट बिटवीन लवर्स एक ऐसी K-Drama सीरीज है जो दिल को छू लेने वाली कहानी दिखाती है। इसमें कांग डू (ली जुन्हो) और मून सू (वोन जिन आह) की जिंदगी को दिखाया गया है। दोनों एक भयानक हादसे से चमत्कारिक तरीके से बच जाते हैं, लेकिन उस घटना की गहरी चोट उनके दिल और दिमाग पर हमेशा बनी रहती है।
धीरे-धीरे जब वे एक-दूसरे से मिलते हैं तो उन्हें एहसास होता है कि उनके दर्द और टूटे हुए सपनों को कोई और नहीं बल्कि वही समझ सकता है। इस दौरान वे न सिर्फ एक-दूसरे का सहारा बनते हैं बल्कि जिंदगी को नए नजरिए से जीना भी सीखते हैं। यह सीरीज प्यार, दर्द, हिम्मत और रिश्तों की खूबसूरती को बहुत ही सेंसिटिव तरीके से सामने लाती है।
Love in the Big City

Love in the Big City पार्क सांग यंग के मशहूर उपन्यास पर आधारित एक ऐसी सीरीज है जो हंसी, इमोशन और रोमांटिक कॉमेडी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करती है। इसमें कहानी घूमती है एक युवा लेखक गो यंग के इर्द-गिर्द, जिसका किरदार निभा रहे हैं नाम यूं सू। शो में गो यंग के रिश्तों, करियर और लाइफ के उतार-चढ़ाव को बड़े ही मजेदार और रिलेटेबल अंदाज में दिखाया गया है।
यह सीरीज सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है बल्कि इसमें मॉडर्न सिटी लाइफ, फ्रेंडशिप और खुद को तलाशने का सफर भी झलकता है। पार्क सांग यंग का लिखा हुआ नॉवेल पहले ही अपनी यूनिक स्टोरीटेलिंग की वजह से काफी चर्चित रहा है और अब इसे स्क्रीन पर देखना दर्शकों के लिए और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है।
Moon Lovers Scarlet Heart Ryeo

Moon Lovers Scarlet Heart Ryeo एक ऐसी कहानी है जो आपको समय और भावनाओं की गहराइयों में ले जाती है। इसमें गो हा जिन यानी IU एक हादसे के बाद अचानक गोरियो राजवंश के समय में पहुँच जाती है, जहाँ वह हे सू के शरीर में जीने लगती है। उस दौर में शाही वांग परिवार की राजनीति, सत्ता संघर्ष और रिश्तों की जटिलताएँ उसकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देती हैं।
गोरियो राजवंश में पहुँचने के बाद हे सू की मुलाकात कई राजकुमारों से होती है। शुरुआत में वह आठवें राजकुमार वांग उक यानी कांग हा नेउल के करीब आती है, जो बेहद दयालु और संवेदनशील हैं। लेकिन धीरे-धीरे उसकी किस्मत उसे चौथे राजकुमार वांग सो यानी ली जून गी की ओर खींच ले जाती है, जो बाहर से सख्त और डरावने लगते हैं लेकिन अंदर से बहुत गहरे और अकेले इंसान हैं।
कहानी में प्यार, त्याग, राजनीति और किस्मत का ऐसा संगम है कि दर्शक हर पल इससे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। यह सिर्फ एक रोमांस ड्रामा नहीं है बल्कि उस दौर की ताकत, रिश्तों और इंसानी जज्बातों की गहराई को भी दिखाता है।
Now We Are Breaking Up

“नाउ वी आर ब्रेकिंग अप” एक South Korean romantic drama है जो fashion industry की दुनिया को दिखाते हुए रिश्तों और ब्रेकअप की कहानी को बयां करता है। इस सीरीज में सॉन्ग हये क्यो ने हा यंग यून का रोल निभाया है, जो एक टैलेंटेड fashion designer है और practical सोच रखती है।
दूसरी तरफ जंग की योंग ने यूं जे गुक का किरदार किया है, जो एक स्मार्ट और क्रिएटिव freelance photographer है। उनकी मुलाकात और फिर उनके बीच का बदलता रिश्ता इस ड्रामा का असली charm है। यह सीरीज modern love, career और personal life के बीच balance की कहानी है।
इसमें दिखाया गया है कि कैसे professional दुनिया में strong दिखने वाले लोग भी emotional dilemmas से गुजरते हैं। अगर आपको emotional drama और heart-touching love stories पसंद हैं, तो ये show आपके लिए perfect साबित हो सकता है।
That Winter, The Wind Blows

दैट विंटर, द विंड ब्लोज एक ऐसा K-Drama है जो दिल को छू लेने वाली कहानी दिखाता है। इसमें ओह सू की जिंदगी दिखाई जाती है, जो एक चालाक ठग है और अमीर औरतों को धोखा देकर जीता है। लेकिन उसकी दुनिया तब बदल जाती है जब उसकी मुलाक़ात ओह यंग से होती है। ओह यंग एक बड़ी कंपनी की उत्तराधिकारी है, लेकिन अपनी नजरों की रोशनी खो चुकी है।
शुरुआत में ओह सू उसे सिर्फ एक और मौका मानता है पैसे बनाने का, लेकिन धीरे-धीरे उसकी मजबूरी, अकेलापन और दर्द उसे अंदर तक हिला देते हैं। दोनों अपने-अपने घावों और अकेलेपन को समझने लगते हैं और यही समझ उन्हें करीब ले आती है। इस ड्रामा में प्यार के साथ-साथ इंसानी जज़्बात, भरोसा और रिश्तों की गहराई को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है। यही वजह है कि यह शो आज भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है।
The Red Sleeve

द रेड स्लीव एक कोरियन ऐतिहासिक ड्रामा है जो 18वीं सदी के जोसॉन राजवंश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी युवराज यी सैन पर घूमती है, जिन्हें बाद में सम्राट का ताज मिलता है। उनका किरदार ली जुन्हो ने निभाया है। उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं ली से यंग, जो सियोंग देओक इम नाम की एक दरबारी बनी हैं।
कहानी का सबसे खास पहलू यह है कि दोनों के बीच गहरी मोहब्बत तो है, लेकिन उनका रिश्ता आसान नहीं है। एक तरफ युवराज की शाही जिम्मेदारियां हैं और दूसरी ओर देओक इम की अपनी स्वतंत्र सोच और जीवन जीने की चाह। यही संघर्ष इस ड्रामे को और भी दिलचस्प बना देता है।
यह सीरीज सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि इसमें उस दौर की राजनीति, सत्ता संघर्ष और त्याग की झलक भी मिलती है। दर्शक इसमें रोमांस के साथ-साथ इमोशनल और ऐतिहासिक ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण देखते हैं। अगर आप ऐसे शो पसंद करते हैं जहां प्यार और कर्तव्य आमने-सामने खड़े होते हैं, तो द रेड स्लीव आपके लिए एक परफेक्ट सीरीज साबित हो सकती है।
Way Back Love

Way Back Love एक ऐसा कोरियन रोमांस ड्रामा है जो दिल को छू लेने वाली कहानी पेश करता है। यह ड्रामा इसी नाम के एक उपन्यास पर आधारित है और इसमें किम मिन हा और गोंग म्यांग मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसमें किम मिन हा ही वान का किरदार निभा रही हैं, जो 24 साल की एक लड़की है।
ही वान अपनी जिंदगी से इतनी टूटी हुई होती है कि जीने की चाह ही खो देती है और धीरे-धीरे खुद को पूरी तरह से समाज से अलग कर लेती है। उसकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है जब उसकी मृत्यु से सिर्फ एक हफ्ता पहले, उसका बचपन का दोस्त और पहला प्यार, राम वू उसके सामने लौटकर आता है।
लेकिन राम वू अब वही मासूम लड़का नहीं है, बल्कि एक ग्रिम रीपर बन चुका है, जो मौत का दूत कहलाता है। बचपन की मासूम यादों और आज की कड़वी सच्चाइयों के बीच यह कहानी एक ऐसा सफर बन जाती है जहां प्यार, दर्द और किस्मत तीनों आपस में टकराते हैं।
Way Back Love सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि यह जिंदगी, रिश्तों और खोए हुए पलों की अहमियत को भी बहुत खूबसूरती से दिखाता है। यही वजह है कि यह ड्रामा उन दर्शकों को जरूर पसंद आएगा जो इमोशनल और रोमांटिक कहानियों में दिलचस्पी रखते हैं।
What Comes After Love

यह कहानी सुनने में ही दिलचस्प लगती है। What Comes After Love एक ऐसा रोमांस ड्रामा है जो दो देशों की सरहदों से आगे बढ़कर रिश्तों की जटिलता को दिखाता है। इसे कोरियाई लेखक गोंग जी यंग और जापानी लेखक त्सुजी हितोनारी के बेस्टसेलिंग उपन्यास से रूपांतरित किया गया है।
ड्रामा की कहानी चोई हांग और जुंगो आओकी के इर्द-गिर्द घूमती है। चोई हांग, जिसे ली से यंग निभा रही हैं, एक कोरियाई महिला है, जबकि जुंगो आओकी, जिसका किरदार सकागुची केंटारो कर रहे हैं, एक जापानी पुरुष है। दोनों की मुलाकात जापान में होती है और वहीं पर वे प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन हर रिश्ते की तरह उनके बीच भी उतार-चढ़ाव आते हैं और आखिरकार उनका ब्रेकअप हो जाता है।
कहानी यहीं खत्म नहीं होती। पांच साल बाद किस्मत उन्हें फिर से मिलाती है, इस बार कोरिया में। यही से ड्रामा असली मोड़ लेता है क्या पुराना प्यार दोबारा जाग उठेगा, या फिर बीते हुए जख्म उन्हें और दूर कर देंगे?
यह सीरीज उन लोगों के लिए खास है जो रियलिस्टिक रोमांस और इमोशनल कहानियों को पसंद करते हैं। इसमें सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि खोने और फिर से पाने की उम्मीद भी दिखाई गई है।