Supernatural Korean Drama: कोरियन ड्रामा यानी K-Drama की दुनिया सच में किसी जादुई सफर से कम नहीं लगती। एक बार आप इन्हें देखना शुरू कर दें तो फिर अगला एपिसोड मिस करना नामुमकिन हो जाता है। हर एपिसोड इतनी अच्छी तरह से बनाया जाता है कि क्लिफहैंगर पर आते ही तुरंत आगे देखने का मन करता है।
अब जब बात सुपरनैचुरल कहानियों की हो, तो ये आपको रियल लाइफ से हटाकर एक नई और अनोखी दुनिया में ले जाती हैं। इसमें आपको भूत-प्रेत, आत्माएं, गुप्त शक्तियां, टाइम ट्रैवल और ऐसे कई एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं जिन्हें कोरियन मेकर्स बड़े ही शानदार तरीके से दिखाते हैं।
अगर आपको Suspense और Thrill के साथ थोड़ा सा अलौकिक टच पसंद है, तो ये टॉप 8 K-Drama आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। इनकी कहानियां न सिर्फ मजेदार और एंटरटेनिंग हैं, बल्कि इतनी यूनिक हैं कि देखने के बाद भी लंबे समय तक दिमाग में घूमती रहती हैं।
Alchemy of Souls

Alchemy of Souls एक ऐसा ड्रामा है जो जादू और रहस्य को बेहद खूबसूरती से पिरोता है। कहानी की शुरुआत होती है एक ताकतवर जादूगर से, जिसकी आत्मा एक खतरनाक जादू के कारण गलती से एक अंधी लड़की के शरीर में फंस जाती है। इस वजह से न तो वह अपनी असली पहचान बता सकता है और न ही अपनी ताकत को सही तरह इस्तेमाल कर पाता है।
कहानी और दिलचस्प तब होती है जब उसकी मुलाकात एक ऐसे लड़के से होती है जो एक बड़े और रॉयल खानदान से ताल्लुक रखता है। बाहर से वह हर किसी को मजबूत और परफेक्ट लगता है, लेकिन अंदर ही अंदर अपनी किस्मत और पहचान को लेकर वह भी परेशान है।
इन दोनों का रिश्ता शुरुआत में रहस्यमय और पेचीदा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यह एक ऐसे बंधन में बदल जाता है जिसमें भरोसा, सुरक्षा और बदलती हुई जिंदगी की उम्मीद नजर आती है। लड़का उस लड़की की हिफाजत करने का वादा करता है और उसी सफर में अपनी खुद की मंजिल भी तलाशने लगता है।
जादू से भरे इस सफर में हर एपिसोड दर्शकों को नए रहस्यों और ट्विस्ट्स से रूबरू कराता है। रोमांच, इमोशंस और खूबसूरत विजुअल्स इस ड्रामे को और भी खास बनाते हैं। अगर आपको Fantasy और Romance से भरी कहानियां पसंद हैं, तो Alchemy of Souls आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है। इस ड्रामे का पूरा मजा आप Netflix पर ले सकते हैं।
Sweet Home

एक ऐसी दुनिया जहां अचानक सब कुछ बदल जाए। लोग धीरे-धीरे अपना इंसानी रूप खोने लगें और डरावने राक्षस बन जाएं। कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है Netflix के पॉपुलर K-Drama Sweet Home में। कहानी की शुरुआत होती है एक अजीब बीमारी से जो पूरे शहर में फैलने लगती है।
सरकार लोगों को अलर्ट करती है और इसके लक्षणों की लिस्ट भी जारी करती है। इसी बीच हमें मिलता है चा ह्यून-सू से, जो अकेले एक पुराने और टूटे-फूटे अपार्टमेंट में रह रहा होता है। उसकी जिंदगी पहले से ही मुश्किल होती है, लेकिन अब वो खुद भी इस बीमारी के लक्षण महसूस करने लगता है।
जहां बाकी लोग धीरे-धीरे राक्षस बन जाते हैं, वहीं ह्यून-सू के अंदर कुछ और ही हो रहा होता है। उसे अलौकिक ताकतें मिलने लगती हैं। अब उसके सामने दो रास्ते हैं या तो वो खुद को खो दे और इंसानियत खत्म कर दे, या फिर अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करके अपार्टमेंट के बाकी लोगों की रक्षा करे।
ह्यून-सू चुनता है दूसरा रास्ता। वो तय करता है कि चाहे जान पर खतरा क्यों न आए, वो इन डरावने राक्षसों से लड़ेगा और सबको बचाने की कोशिश करेगा।
Sweet Home सिर्फ एक हॉरर ड्रामा नहीं है, बल्कि ये इंसान के डर, अकेलेपन और जीने की जंग को भी गहराई से दिखाता है। अगर आपको थ्रिलर और हॉरर के साथ इमोशनल कहानियां पसंद हैं, तो ये K-Drama जरूर देखना चाहिए। Netflix पर ये सीरीज आसानी से उपलब्ध है।
The Gyeongsong Creature

यह कहानी उस दौर की है जब कोरिया पर जापान का कब्जा था यानी 1940 का दशक। उस समय हालात बेहद कठिन थे, लोगों की जिंदगी डर और जुल्म के साए में गुजर रही थी। इसी पृष्ठभूमि में सामने आती है The Gyeongsong Creature की दास्तान, जो सिर्फ एक हॉरर सीरीज नहीं है बल्कि इंसानी लालच और उसके नतीजों की गहरी कहानी भी बयां करती है।
कहानी में दो नौजवान हैं जो ऐसे डरावने राक्षस से भिड़ते हैं जो किसी और चीज से नहीं बल्कि इंसानी लालच से पैदा हुआ है। ये आइडिया ही सिहरन पैदा कर देता है कि जब इंसान की खुदगर्जी इतनी बढ़ जाए कि वो एक असली शैतान का रूप ले ले, तो उस शैतान से लड़ते वक्त इंसान अपनी इंसानियत बचा भी पाएगा या नहीं।
The Gyeongsong Creature एक अहम सवाल खड़ा करती है कि क्या इंसान अपने कर्मों से भाग सकता है, या फिर हर किसी को कभी न कभी उनका सामना करना ही पड़ता है। सीरीज में डर और थ्रिल के साथ-साथ एक इमोशनल लेयर भी है, क्योंकि जब हर तरफ मौत और अंधेरा हो, तब इंसान की सबसे बड़ी ताकत उसकी इंसानियत ही साबित होती है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और अगर आप थ्रिल, हॉरर और इमोशनल कहानियों के शौकीन हैं तो इसे मिस नहीं करना चाहिए।
Hellbound

धरती पर अचानक अगर ऐसे प्राणी उतर आएं जो इंसानों को सबके सामने खींचकर नरक ले जाएं, तो सोचिए हालात कैसे होंगे। Korean web series Hellbound इसी डरावनी और रहस्यमयी कहानी को सामने लाती है। कहानी एक ऐसे दौर में सेट है जहां लोग अचानक इन भयानक घटनाओं का सामना करते हैं।
कुछ लोग इसे भगवान का न्याय मानते हैं तो कुछ इसे साइंस की अनसुलझी पहेली समझते हैं। इसी बीच The New Truth Society नाम का एक धार्मिक पंथ सामने आता है। इसका नेता लोगों को यकीन दिलाता है कि जो भी नरक की सजा पा रहा है, वो दरअसल पापी है और ये सब भगवान का फैसला है।
डर और अंधविश्वास में लोग उसकी बातों पर यकीन करने लगते हैं। लेकिन हालात तब बदल जाते हैं जब New Hope नाम के एक और धार्मिक समूह का नेता, जिसे लोग चमत्कारी इंसान मानते थे, खुद नरक की सजा पाता है। उसकी मौत सबके सामने होती है और अब लोगों के मन में बड़ा सवाल उठता है कि सच कौन बोल रहा है।
कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब पहले से मर चुके लोग अचानक एक दिन वापस जिंदा हो जाते हैं। ये नजारा लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होता। अब सवाल ये उठता है कि अगर लोग मरने के बाद भी लौट सकते हैं तो क्या सच में भगवान का न्याय ऐसा ही होता है या फिर जो दिख रहा है वो पूरी तरह गलत है।
Hellbound सिर्फ डर पैदा करने वाली web series नहीं है बल्कि ये इंसान को सोचने पर मजबूर कर देती है। धर्म की असली परिभाषा क्या है, पाप किसे कहते हैं और क्या हर चीज जो हमें दिखाई देती है वही सच होती है या उसके पीछे कोई और रहस्य छुपा होता है, ये सभी सवाल इस सीरीज के जरिए हमारे सामने आते हैं।
Abyss

Abyss की कहानी कुछ ऐसी ही है, जहां दो दोस्त मरने के बाद रहस्यमयी संगमरमर की ताकत से दोबारा जी उठते हैं। फर्क बस इतना है कि अब उनका चेहरा और पहचान बदल चुकी है। नई जिंदगी में उन्हें खुद को छुपाकर जीना पड़ता है, लेकिन उनके दिल में एक ही सवाल जलता रहता है उनकी मौत के पीछे आखिर कौन था। ये सफर आसान नहीं है, क्योंकि हर मोड़ पर खतरा है।
उन्हें अपने पुराने रिश्तों और दुश्मनों से लड़ना होगा और साथ ही अपने नए शरीर और नई पहचान को भी संभालना होगा।
Abyss सिर्फ पुनर्जन्म की कहानी नहीं है। ये दोस्ती, भरोसे और सच की तलाश की यात्रा है। इस कहानी में थ्रिल है, रहस्य है और इमोशन्स भी हैं, जो आपको शुरू से आख़िर तक जोड़े रखेंगे।
Tale of the Nine-Tailed

Tale of the Nine-Tailed एक ऐसा K-Drama है जो आपको रहस्य, रोमांस और फैंटेसी की एक जादुई दुनिया में ले जाता है। इसकी शुरुआत होती है नाम जी-आह से, जो एक जिद्दी और निडर टीवी प्रोड्यूसर है। बचपन से ही उसके दिल में एक सवाल छुपा है उसके माता-पिता आखिर अचानक क्यों और कैसे गायब हो गए। इसी सवाल का जवाब ढूंढते-ढूंढते वो एक ऐसी छुपी हुई दुनिया तक पहुंच जाती है जो इंसानों की नजर से दूर है, लेकिन उसमें अलौकिक ताकतें और रहस्य छिपे हुए हैं।
इस रहस्यमयी सफर में उसकी मुलाकात होती है ली येओन से। बाहर से देखने पर वो एक आम इंसान लगता है, लेकिन असल में वो एक गुमीहो है, यानी नौ-पूंछ वाला लोमड़ी देवता, जो अमर है और सदियों से इंसानी दुनिया में जी रहा है। दिलचस्प बात ये है कि बचपन में जब जी-आह की जान खतरे में थी, तब भी ली येओन ने ही उसे बचाया था।
धीरे-धीरे कहानी आगे बढ़ती है और साफ होता है कि जी-आह का अतीत ली येओन से गहराई से जुड़ा हुआ है। वहीं ली येओन अपने पुराने प्यार, अपनी जिम्मेदारियों और एक खतरनाक दुश्मन से जूझ रहा है, जो बार-बार उसकी राह में कांटे बोता है।
ड्रामा का सबसे बड़ा आकर्षण सिर्फ इसका रोमांटिक एंगल नहीं है, बल्कि इसमें मौजूद एक्शन, रहस्य और इमोशनल ट्विस्ट्स हैं जो हर एपिसोड को और दिलचस्प बना देते हैं।
जी-आह और ली येओन की जोड़ी अपने अतीत के राज खोलते हुए एक ऐसी सच्चाई का सामना करती है जो उनके भविष्य की दिशा पूरी तरह बदल सकती है। Tale of the Nine-Tailed इस बात को खूबसूरती से दिखाता है कि इंसान और अलौकिक दुनिया की सीमाएं सिर्फ हमारी सोच तक सीमित हैं। और सबसे खास बात ये कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो जन्म, वक्त और तकदीर से भी आगे निकल जाते हैं।
W Two Worlds Apart

योन-जू की लाइफ एकदम simple है। वो एक resident doctor है और बाकी लोगों की तरह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में busy रहती है। लेकिन उसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है जब उसे पता चलता है कि उसके पापा, जो एक मशहूर webtoon artist हैं, अपनी ही बनाई सीरीज W के main hero को खत्म करना चाहते हैं।
असल मजा तब शुरू होता है जब ये कहानी सिर्फ किताब या स्क्रीन तक सीमित नहीं रहती। किसी रहस्यमयी ताकत की वजह से योन-जू उस webtoon की दुनिया में खिंच जाती है और वहां उसकी मुलाकात होती है कांग चुल से। कांग चुल कोई आम fictional character नहीं है, वो अपनी सोच और सवालों के साथ जीता-जागता इंसान जैसा है।
धीरे-धीरे योन-जू और कांग चुल के बीच एक गहरा emotional connection बनने लगता है। लेकिन ये प्यार आसान नहीं है, क्योंकि हकीकत और fantasy की दुनिया आपस में टकराने लगती हैं। हालात ऐसे बन जाते हैं कि दोनों को अपनी feelings के साथ-साथ उस रहस्यमय हत्यारे से भी लड़ना पड़ता है जो पूरी webtoon की दुनिया को control कर रहा है।
W Two Worlds Apart सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं है, बल्कि ये सवाल खड़ा करती है कि क्या हकीकत और काल्पनिक दुनिया के बीच कोई रिश्ता हो सकता है। और अगर हो, तो उसकी कीमत कितनी भारी पड़ सकती है।
Death’s Game

सोचो अगर जिंदगी से हार मानने के बाद भी तुम्हें चैन से मरने का मौका न मिले, बल्कि खुद मौत ही तुम्हारे साथ खेल खेलने लगे। यही होता है Death’s Game में चोई यी-जे के साथ। जब वो अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला करता है, तभी किस्मत उसे ऐसी सजा देती है जो किसी बुरे सपने से कम नहीं।
यी-जे को बार-बार अलग-अलग लोगों के शरीर में भेजा जाता है। हर बार उसका अंजाम तय होता है उसे मरना ही है। लेकिन इस खेल में एक बड़ा ट्विस्ट है। अगर वो किसी एक भी शरीर में मौत को हरा दे और जिंदा रह जाए, तो उसे अपनी असली जिंदगी वापस मिल जाएगी।
मतलब अब हर बार उसकी आंख खुलते ही वो किसी नई जिंदगी में होता है। कभी किसी अमीर इंसान की दुनिया, कभी किसी सैनिक की मुश्किलें, तो कभी किसी अपराधी की काली दुनिया। हर बार उसे नए रिश्तों, नई चुनौतियों और नई मौत का सामना करना पड़ता है। ये खेल सिर्फ जीने-मरने का नहीं, बल्कि हर पल लड़ने और किस्मत से भिड़ने का है। सवाल यही है कि क्या यी-जे मौत के इस खेल में जीत पाएगा या हमेशा के लिए हार जाएगा।