V: ये साल BTS आर्मी के लिए वाकई बहुत खास रहा, क्योंकि सारे मेंबर्स फिर से एक साथ आए और अपने साथी जे-होप के आखिरी म्यूजिक कॉन्सर्ट में उनका हौसला बढ़ाया। सुगा को छोड़कर बाकी सभी मेंबर्स ने अपनी मिलिट्री सर्विस पूरी कर ली थी और गोयांग पहुंचकर जमकर चीयर किया। जिन और जुंगकुक तो स्टेज पर भी उतरे और अपने सोलो, ग्रुप और कोलैब परफॉर्मेंस से फैंस को खुश कर दिया। माहौल में इमोशंस भर गए, यहां तक कि वी यानी किम ताएह्युंग भी कुछ पलों में आंखें नम कर बैठे।

V ने किया बड़ा खुलासा
हाल ही में एक इंटरव्यू में V ने बताया कि जे-होप का कॉन्सर्ट देखकर वो कितने इमोशनल हो गए थे। खासकर जब जे-होप और जुंगकुक ने डुएट गाया, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए और वो बोल भी नहीं पा रहे थे। उन्होंने गर्व के साथ ये परफॉर्मेंस देखी, लेकिन अपनी फीलिंग्स खुलकर जाहिर करने में थोड़े शरमा रहे थे।
फैंस को भी उनका ये रिएक्शन दिल छू गया, क्योंकि उनकी तरह ही आर्मी मेंबर्स भी OT7 को इतने समय बाद एक साथ परफॉर्म करते देखकर बेहद एक्साइटेड और इमोशनल थे। अब तो सभी OT7 के फुल परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वी ने जिन के सोलो कॉन्सर्ट का भी जिक्र किया और मजाकिया अंदाज में उनके गाने का नाम ‘Rope It’ की जगह ‘Tie Me Up’ बोल दिया। ये सुनकर फैंस हंस पड़े, क्योंकि वी की ये फन-साइड सबको पसंद है।
जे-होप और जिन, दोनों ने अपने सोलो कॉन्सर्ट शानदार तरीके से पूरे किए। जे-होप ने अपने दमदार रैप और एनर्जी से स्टेज पर आग लगा दी, जबकि जिन ने अपनी मधुर आवाज और फैंस के साथ मस्ती से माहौल हल्का कर दिया। इनके कई मोमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए।
when asked for bts member concert reviews, taehyung said he liked jin hyungs tie me up so much (rope it) and there was a time at hobis concert that he cried and got emotional, especially when jk performed too but was too embarrassed to say anything 😭 pic.twitter.com/SdsiM8obaj
— tay⁷ 🫧 (@kimgayism) August 11, 2025
2026 में होगा ग्रैंड कमबैक
इन कॉन्सर्ट्स का सबसे खास पहलू ये था कि ज्यादातर BTS मेंबर्स अपने साथी का सपोर्ट करने के लिए वहां मौजूद थे। अब फैंस की नजर BTS के अगले चैप्टर पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रुप लॉस एंजेल्स में एक नए एल्बम पर काम कर रहा है और मार्च 2026 में OT7 के रूप में ग्रैंड कमबैक करने की प्लानिंग है। सोलो प्रोजेक्ट्स और मिलिट्री ड्यूटीज पूरी करने के बाद, ये मेंबर्स फिर से एक साथ स्टेज पर आने के लिए तैयार हैं और फैंस का एक्साइटमेंट तो साफ झलक रहा है।