First love Chinese Drama: पहला प्यार हर किसी की जिंदगी में एक खास जगह रखता है। यही वजह है कि Chinese Dramas में ये हमेशा से एक हॉट टॉपिक रहा है। कभी ये मासूम और मीठा लगता है, कभी इसमें हल्की कड़वाहट झलकती है, और कई बार ये दिल में ऐसी याद छोड़ जाता है जो जिंदगी भर नहीं भूलती। यही यूनिवर्सल फीलिंग है जो इसे हर जेनरेशन और हर कहानी के लिए relatable बना देती है।
Chinese Dramas में पहला प्यार कई तरह से दिखाया जाता है। कभी ये एक टीनएज लव स्टोरी की innocence लेकर आता है, कभी अधूरे सपनों और खोए हुए मौके की कसक, तो कभी सालों बाद दोबारा मिलने की खुशी। यही इमोशन्स इसे इतना खास बनाते हैं।
2025 में रिलीज हुआ रोमांस ड्रामा “The First Frost” इसी खूबसूरत ट्रेंड को आगे बढ़ाता है। ये झू यी के मशहूर उपन्यास पर आधारित है और साथ ही superhit सीरीज “Hidden Love” का स्पिन-ऑफ भी है, जिसमें Zhao Lusi और Chen Zheyuan ने दिल जीत लिया था। लेकिन इस बार कहानी का फोकस है Sang Yan पर, जो Sang Zhi का caring और मजाकिया बड़ा भाई है।
The First Frost

इस ड्रामा की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी कहानी कहने का अंदाज है, जो अतीत और वर्तमान के बीच लगातार घूमता रहता है। हाई स्कूल के दिनों में वेन यी फैन और सांग यान एक-दूसरे के लिए खास भावनाएँ रखते थे, लेकिन यी फैन के दर्दनाक अनुभवों ने उसे सांग यान से दूर कर दिया। कुछ अनकहे जज़्बात और अधूरी बातें पीछे रह गईं। सालों बाद किस्मत उन्हें फिर से आमने-सामने खड़ा कर देती है।
अब यी फैन एक रिपोर्टर है और सांग यान बार का मालिक। शुरुआत में दोनों ऐसे बर्ताव करते हैं जैसे एक-दूसरे को जानते ही न हों, लेकिन हालात उन्हें एक ही छत के नीचे रहने पर मजबूर कर देते हैं। धीरे-धीरे पुराने जज़्बात फिर से उभरने लगते हैं और दोनों को अपने अतीत और अधूरे रिश्ते से सामना करना पड़ता है।
द फर्स्ट फ्रॉस्ट एक स्लो-बर्न रोमांस है जो बड़ी नाटकीय चीजों पर नहीं, बल्कि छोटी-छोटी बातों, गहरी नजरों और चुप्पी में छिपे जज़्बातों पर टिका है। इसकी कहानी सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें दर्द, आघात और पुराने घावों के असर को भी बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है।
सपोर्टिंग कास्ट भी इस सीरीज को और गहराई देती है। एडवर्ड चेन और झांग मियाओ यी ने सु हाओ आन और झोंग सी कियाओ के रूप में कहानी को और मजबूत बनाया है। वहीं, लियू चू तियान का सांग ज़ी और वू यू हेंग का डुआन जियाक्सू “Hidden Love” से इस सीरीज का दिलचस्प कनेक्शन जोड़ते हैं।
यही वजह है कि द फर्स्ट फ्रॉस्ट ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है और इसे 2025 की सबसे बेहतरीन रोमांटिक मॉडर्न सी-ड्रामा सीरीज में गिना जा रहा है। अगर आपको पहले प्यार और दूसरे मौके की कहानियाँ पसंद आती हैं, तो ये सीरीज आपके लिए परफेक्ट है।
You Are My Glory

You Are My Glory एक बेहद खूबसूरत Chinese drama है, जो गु मान के फेमस वेब नॉवल पर आधारित है। कहानी की शुरुआत होती है दो हाई स्कूल classmates से, जिनके रास्ते पढ़ाई पूरी होने के बाद अलग हो जाते हैं। लेकिन सालों बाद किस्मत उन्हें एक बहुत ही अजीब और दिलचस्प तरीके से फिर से मिलाती है—एक मोबाइल गेम के जरिए। इसमें दिलराबा दिलमुरात कियाओ जिंग जिंग का किरदार निभा रही हैं, जो एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। बाहर से वो एकदम परफेक्ट और ग्लैमरस लगती हैं, लेकिन उनकी लाइफ़ उतनी आसान नहीं है।
जब एक वायरल वीडियो में उनके गेम “Honor of Kings” का खराब gameplay सामने आता है, तो उनकी इमेज और करियर दोनों खतरे में पड़ जाते हैं। इसी मुश्किल वक्त में वो मदद लेने के लिए अपने पुराने दोस्त और पहले प्यार यू तु (यांग यांग) के पास जाती हैं। यू तु एक टैलेंटेड इंसान है, लेकिन उसकी जिंदगी भी चुनौतियों से भरी है। शुरुआत में दोनों के बीच हल्की हिचकिचाहट रहती है, लेकिन धीरे-धीरे रात-रात भर के गेम practice sessions गहरी बातचीत में बदल जाते हैं।
ये मुलाकातें उनके रिश्ते को एक नई दिशा देती हैं, जहाँ जिंग जिंग अपने glamorous चेहरे के पीछे की असली इंसानियत दिखाती है और यू तु को वो सहारा मिलता है जिसकी उसे सबसे ज्यादा जरूरत थी। इस सीरीज की सबसे बड़ी खूबी है इसका slow-burn romance। यहाँ आपको ज्यादा ड्रामाई इशारे या loud प्यार के इजहार नहीं मिलेंगे, बल्कि छोटे-छोटे gestures, गहरी नजरें और thoughtful moments हैं, जो दोनों के रिश्ते को खास बनाते हैं।
यांग यांग और दिलराबा दिलमुरात की ऑन-स्क्रीन chemistry कमाल की है। उनके expressions और emotions इतने real लगते हैं कि दर्शक खुद को उनकी कहानी का हिस्सा महसूस करते हैं। इसी वजह से ये सीरीज C-drama की दुनिया में सबसे यादगार romantic dramas में गिनी जाती है। आखिरकार, You Are My Glory सिर्फ एक romance drama नहीं है, बल्कि ये message देती है कि असली प्यार वही होता है, जब कोई आपके अंदर की सच्चाई को देखे और आप पर यकीन करे, भले ही आप खुद से लड़ रहे हों।
Lighter & Princess

लाइटर एंड प्रिंसेस, ट्वेंटीन के मशहूर उपन्यास The Lighter and the Princess Gown पर आधारित एक बेहद इमोशनल और दिलचस्प ड्रामा है। इसकी कहानी घूमती है झू युन के आसपास, जो हर किसी की नजरों में एक परफेक्ट “अच्छी लड़की” है। वह अनुशासित है, नियमों को मानने वाली है और अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद सीरियस भी। लेकिन कॉलेज की शुरुआत के साथ ही उसकी जिंदगी बदल जाती है जब उसकी मुलाकात होती है कंप्यूटर साइंस के जीनियस ली शुन से।
ली शुन अपनी टैलेंट और एटीट्यूड दोनों के लिए फेमस है। पहली बार में ही झू युन और ली शुन के बीच अजीब सा टकराव होता है। झू युन की सादगी और नियमों वाली लाइफ, ली शुन के बिंदास और रिबेल नेचर से टकराती है। कहानी का असली मोड़ तब आता है जब दोनों को एक प्रोग्रामिंग प्रोजेक्ट पर साथ काम करना पड़ता है। धीरे-धीरे झू युन को अहसास होता है कि ली शुन सिर्फ एटीट्यूड वाला लड़का नहीं, बल्कि अंदर से अकेला और टूटा हुआ इंसान है जो समझे जाने की चाहत रखता है। वहीं ली शुन, झू युन को उसकी कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना सिखाता है।
जैसे-जैसे दोनों का रिश्ता गहराता है, वैसे-वैसे चुनौतियां भी बढ़ने लगती हैं। ली शुन के भरोसेमंद इंसान का किया हुआ धोखा उसकी जिंदगी को तहस-नहस कर देता है। हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि उसे जेल की सजा तक मिल जाती है। दूसरी तरफ, झू युन परिवार और समाज के दबाव में उससे दूर होने को मजबूर हो जाती है।
कई सालों बाद किस्मत उन्हें फिर से मिलाती है। झू युन अब एक आत्मनिर्भर और कॉन्फिडेंट महिला बन चुकी है, जबकि ली शुन जेल से बाहर निकलकर और भी सख्त, टूटे हुए और बदले की आग में झुलसते इंसान में बदल चुका है। उनके बीच का रिश्ता अब सिर्फ प्यार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक सफर बन जाता है हीलिंग, समझ और टूटे सपनों को जोड़ने का सफर।
सीरीज का दूसरा हिस्सा सबसे ज़्यादा इमोशनल है, जहाँ ये दिखाया गया है कि समय और मुश्किलें चाहे जितनी भी बड़ी क्यों न हों, सच्चा प्यार कभी हार नहीं मानता। झू युन अपने पूरे दिल से ली शुन को उसके अतीत के जख्मों से बाहर निकालने की कोशिश करती है और उसे याद दिलाती है कि वह कौन था और कौन बन सकता है।
लाइटर एंड प्रिंसेस सिर्फ एक कॉलेज रोमांस नहीं है, बल्कि ये कहानी है प्यार की ताकत, भरोसे की अहमियत और इंसान के भीतर छिपी लचीलापन की। यह ड्रामा उन लोगों के लिए है जो पहली मोहब्बत की मिठास के साथ-साथ उसके दर्द और गहराई को भी महसूस करना चाहते हैं।
Road Home

Road Home, मशहूर उपन्यासकार मो बाओ फी बाओ के उपन्यास पर आधारित एक रोमांटिक चीनी ड्रामा है। इस सीरीज में गुई शियाओ और लू चेन की कहानी दिखाई गई है, जो एक-दूसरे के पहले प्यार थे। उनका रिश्ता हाई स्कूल से शुरू हुआ था, लेकिन जिंदगी ने उन्हें अलग-अलग रास्तों पर ले जाया।
लू चेन ने एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर बनने का कठिन रास्ता चुना, जहाँ ट्रेनिंग, जिम्मेदारियाँ और ड्यूटी ने उसे अपने गृहनगर से दूर कर दिया। दूसरी ओर, गुई शियाओ के परिवारिक हालात बदल गए और उन्होंने फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाने का फैसला लिया। वक़्त और दूरी के बोझ ने धीरे-धीरे उनके रिश्ते को कमजोर कर दिया।
सालों बाद किस्मत दोनों को एक छोटे से बॉर्डर टाउन में फिर से मिलाती है। गुई शियाओ को मदद की जरूरत होती है और वो लू चेन से मिलती है, लेकिन उनके बीच सालों का फासला और अनकही बातें खड़ी होती हैं। अब लू चेन एक सख्त और अनुशासित ऑफिसर है, जबकि गुई शियाओ बाहर से सफल और आत्मविश्वासी दिखती हैं, लेकिन अंदर से उन्होंने अपने दिल को चोट से बचाना सीख लिया है।
इस ड्रामे की खासियत यह है कि इसमें फ्लैशबैक और वर्तमान घटनाओं को बड़ी खूबसूरती से जोड़ा गया है। धीरे-धीरे यह सामने आता है कि दोनों क्यों अलग हुए थे और कैसे उनका प्यार अब भी कहीं गहराई में जिंदा है। Road Home सिर्फ एक रोमांटिक सीरीज नहीं है, बल्कि त्याग, धैर्य और जिम्मेदारी की भी कहानी है। यह दिखाती है कि कैसे जिंदगी के अलग-अलग तजुर्बे इंसान को बदल देते हैं, लेकिन सच्चा प्यार वक्त और दूरी से भी कभी खत्म नहीं होता। गुई शियाओ
Le Coup De Foudre

Le Coup De Foudre एक Chinese romantic drama है जो किआओ यी के मशहूर उपन्यास “I Don’t Like This World, I Only Like You” से लिया गया है। इसकी कहानी झाओ किआओ यी और यान मो के इर्द-गिर्द घूमती है। झाओ किआओ यी एक bubbly और cheerful लड़की है, जिसकी पर्सनैलिटी तो बहुत lively है लेकिन पढ़ाई में वह average रहती है। दूसरी तरफ़ है यान मो, जो क्लास का topper है, बेहद disciplined और intelligent।
किस्मत इन दोनों को तब जोड़ती है जब ये हाई स्कूल में desk-mates बनते हैं। शुरुआत में उनकी दुनिया बिल्कुल अलग होती है, लेकिन धीरे-धीरे एक सच्ची दोस्ती और फिर हल्का-सा रोमांस उनके बीच पनपने लगता है। स्कूल के बाद दोनों साथ में abroad पढ़ाई करने का सपना देखते हैं, लेकिन एक पारिवारिक tragedy के कारण किआओ यी को अपना सपना छोड़ना पड़ता है। वक्त बीत जाता है और सालों बाद हाई स्कूल reunion में उनकी मुलाकात फिर से होती है।
इस बार किआओ यी को एहसास होता है कि वो भावनाएँ जो उसने दबा दी थीं, अब भी जिंदा हैं। वह ठान लेती है कि इस बार अपने प्यार को खोने नहीं देगी। लेकिन रास्ता आसान नहीं है। misunderstandings और गलत धारणाएँ उनके रिश्ते को मुश्किल बना देती हैं। शुरुआत में किआओ यी को समझ ही नहीं आता कि यान मो के calm और reserved nature के पीछे एक गहरा और सच्चा प्यार छिपा है। यान मो का यह love सालों से खामोशी से क़ायम रहा है, बस सही समय का इंतजार करता हुआ।
Le Coup De Foudre को खास बनाता है इसका storytelling style। ये ड्रामा सिर्फ़ romance नहीं दिखाता, बल्कि जिंदगी की छोटी-छोटी बातें, दोस्ती, family और maturity के सफर को भी खूबसूरती से जोड़ता है। इसकी non-linear कहानी past और present के बीच घूमती है और हमें एक साथ ही teenage innocence और adulthood की complexities महसूस कराती है। कई दर्शकों के लिए ये show पहली मोहब्बत, समय की दूरी और second chance की उम्मीद को बहुत ही emotional तरीके से सामने लाता है। यही वजह है कि Le Coup De Foudre Chinese romance dramas में एक खास जगह रखता है।
A Love So Beautiful

यह ड्रामा उन लोगों के लिए है जिन्होंने कभी स्कूल की मासूम मोहब्बत महसूस की हो। A Love So Beautiful दरअसल एक लोकप्रिय वेब नॉवेल पर आधारित है, और इसकी कहानी आपको स्कूल के दिनों की याद दिला देगी। सीरीज की जान है चेन शियाओ शी, जिसे Shen Yue ने निभाया है। वह बेहद चुलबुली, प्यारी और हमेशा पॉजिटिव रहने वाली लड़की है। पढ़ाई में भले ही थोड़ी कमजोर हो, लेकिन उसका आर्ट और क्रिएटिविटी के लिए प्यार उसे सबसे अलग बनाता है।
दूसरी तरफ है जियांग चेन, यानी Hu Yi Tian, जो स्कूल का टॉपर है। वह स्मार्ट, हैंडसम और थोड़ा रुखा है, लेकिन उसकी यही रहस्यमयी पर्सनालिटी सबको आकर्षित करती है। कहानी की असली खूबसूरती है शियाओ शी की जिद्दी मोहब्बत। वह बार-बार जियांग चेन का दिल जीतने की कोशिश करती है, कभी मजाकिया अंदाज में, कभी मासूमियत से। कई बार ये कोशिशें बेढंगी भी लगती हैं, लेकिन इन्हीं पलों में आपको सबसे ज्यादा मजा आता है।
जियांग चेन भले ही अपनी फीलिंग्स जाहिर न करे, लेकिन अंदर ही अंदर वह हमेशा शियाओ शी की परवाह करता है। ड्रामा हाई स्कूल के बैकड्रॉप में सेट है, जहां गाओकाओ जैसी कठिन परीक्षाएं, दोस्ती की उलझनें और खुद की पहचान बनाने की जद्दोजहद हर किरदार की जिंदगी का हिस्सा है। पहला प्यार यहां बहुत मासूम है, लेकिन साथ ही गलतफहमियों, ईर्ष्या और बड़े होने की चुनौतियों से भरा हुआ भी।
कहानी का सबसे इमोशनल हिस्सा है जब शियाओ शी और जियांग चेन एक समय पर अलग हो जाते हैं। यह ब्रेकअप दोनों को मैच्योर होने और अपनी भावनाओं को समझने का मौका देता है। जब सालों बाद वे फिर से मिलते हैं, तो उनका रिश्ता पहले से ज्यादा गहरा और सच्चा लगता है।
A Love So Beautiful सिर्फ हाई स्कूल रोमांस की सीरीज नहीं है। यह दोस्ती, सेल्फ-ग्रोथ और इस सच को स्वीकार करने की कहानी है कि प्यार को कई बार वक्त और दूसरे मौके की जरूरत होती है। Shen Yue और Hu Yi Tian की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी नेचुरल है कि आपको लगेगा जैसे आप खुद उनकी कहानी का हिस्सा हों।