Zhao Lusi: झाओ लुसी का नाम आज के समय में चाइनीज ड्रामा इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाता है। उनकी मासूम सी स्माइल और नैचुरल एक्टिंग हर कैरेक्टर को दिलचस्प बना देती है। यही वजह है कि वो सिर्फ चीन में ही नहीं बल्कि पूरे एशिया और इंडिया में भी फेमस हो चुकी हैं।
अगर आप K-Drama और C-Drama फैन हैं, तो आपने जरूर झाओ लुसी का नाम सुना होगा। उनके शोज में रोमांस, कॉमेडी और इमोशन्स का परफेक्ट मिक्स देखने को मिलता है। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी हमेशा हिट रहती है, जिससे ऑडियंस बार-बार उनके ड्रामे देखना चाहती है।
झाओ लुसी ने कई ऐसे प्रोजेक्ट किए हैं जो आज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंडिंग रहते हैं। खास बात ये है कि उनके ज्यादातर शोज लाइट-हार्टेड और एंटरटेनिंग होते हैं, जिन्हें आप आराम से बिंज वॉच कर सकते हैं। तो अगर आप सोच रहे हैं कि वीकेंड पर क्या देखें, तो झाओ लुसी के ये पॉपुलर शोज आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकते हैं।
Hidden Love

Hidden Love हाल ही में उन सीरीज में से एक बन गई है, जिसने दर्शकों के दिलों पर खास जगह बना ली है। इस रोमांटिक ड्रामा में झाओ लुसी और चेन झेयुआन की प्यारी सी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। झाओ लुसी, जिन्हें उनकी मासूमियत और दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है, इस बार एक ऐसी लड़की के किरदार में हैं जो अपने पहले प्यार को छुपाकर जीती है।
दूसरी तरफ चेन झेयुआन एक सच्चे, ईमानदार और दिल को छू लेने वाले कैरेक्टर में नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी ने फैंस को पूरी तरह से इमोशनल और रोमांटिक सफर पर ले जाया है। इस सीरीज की कहानी असल में एक पॉपुलर चीनी नॉवेल Secretly: Unable to Hide It पर आधारित है।
नॉवेल की फीलिंग्स और इमोशन्स को स्क्रीन पर इतने खूबसूरत तरीके से उतारा गया है कि दर्शक इससे तुरंत कनेक्ट कर जाते हैं। यही वजह है कि Hidden Love रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी और देखते ही देखते फैंस की फेवरेट सीरीज बन गई।
2023 में जब यह सीरीज पहली बार रिलीज हुई थी तो इसे एशिया के अलग-अलग देशों में काफी सराहा गया। अब जब Hidden Love Netflix पर स्ट्रीम हो रही है तो इसका क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है। नए दर्शक इसे पहली बार देख रहे हैं और पुराने फैंस दोबारा से इस कहानी को एंजॉय कर रहे हैं।
अगर आप रोमांटिक ड्रामा सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो Hidden Love आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। इसकी सादगी, दिल छू लेने वाले डायलॉग्स और झाओ लुसी-चेन झेयुआन की शानदार केमिस्ट्री इसे एक ऐसा शो बना देती है जिसे मिस करना मुश्किल है।
Who Rules the World

चीनी ड्रामा फैंस के लिए साल 2022 में आई सीरीज Who Rules the World किसी तोहफे से कम नहीं थी। इसमें झाओ लुसी और यांग यांग की जोड़ी ने ऐसी स्क्रीन प्रेजेंस दिखाई जो दर्शकों को बांधे रखती है। दोनों ने मार्शल आर्टिस्ट का किरदार निभाया है, जहां एक पल वो दुश्मन की तरह भिड़ते हैं और दूसरे पल साथ मिलकर लड़ाई लड़ते नजर आते हैं। इस सीरीज की सबसे खास बात यह है कि इसमें Martial Arts की शानदार झलक देखने को मिलती है, साथ ही Romance का ऐसा तड़का जो कहानी को और भी दिलचस्प बना देता है।
जो लोग Chinese Historical Action और Romantic ड्रामा देखना पसंद करते हैं, उनके लिए यह शो एकदम परफेक्ट चॉइस है। अच्छी बात यह है कि फिलहाल यह सीरीज Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यानी आप इसे बिना रुके आराम से बिंज-वॉच कर सकते हैं और झाओ लुसी और यांग यांग की कमाल की केमिस्ट्री का मजा ले सकते हैं।
The Romance of Tiger and Rose

The Romance of Tiger and Rose एक ऐसी Chinese fantasy-romance सीरीज है जिसने आते ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली। इस शो में झाओ लुसी, डिंग युक्सी और शेंग यिंगहाओ लीड रोल्स में नजर आते हैं। 2020 में रिलीज हुई यह सीरीज 24 एपिसोड्स की है और इसमें आपको fantasy, romance और comedy का एकदम अनोखा तड़का देखने को मिलेगा।
इसकी कहानी टाइम-ट्रैवल और एक हटके लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इसे और भी दिलचस्प बना देती है। सबसे खास बात है इसका मजेदार प्लॉट और एक्टर्स की जबरदस्त केमिस्ट्री, जो हर एपिसोड को एंटरटेनिंग बना देती है। अगर आप Chinese dramas के फैन हैं या फिर कोई ऐसी सीरीज देखना चाहते हैं जिसमें रोमांस के साथ फैंटेसी और कॉमेडी भी हो, तो The Romance of Tiger and Rose आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। अभी यह सीरीज Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
Dating in the Kitchen

Dating in the Kitchen एक ऐसी चीनी सीरीज है जो आपको हंसी, प्यार और स्वाद तीनों का कॉम्बिनेशन एक साथ देती है। ये शो 2020 में रिलीज हुआ था और तब से ही रोमांटिक ड्रामा पसंद करने वालों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। अगर आप ऐसे शोज देखना पसंद करते हैं जिनमें कॉमेडी और इमोशंस दोनों का सही बैलेंस हो, तो ये आपके लिए परफेक्ट है।
कहानी एक यंग और टैलेंटेड शेफ की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे झाओ लुसी ने बड़ी ही नैचुरल एक्टिंग के साथ निभाया है। उनकी किचन की दुनिया सिर्फ रेसिपीज तक सीमित नहीं है, बल्कि यहीं से उनकी लव स्टोरी भी शुरू होती है। इस सफर में लिन शेन और यू शिन ही जैसे किरदार कहानी को और भी दिलचस्प बना देते हैं।
इस सीरीज की खासियत ये है कि इसमें सिर्फ रोमांस नहीं दिखाया गया, बल्कि प्रोफेशनल लाइफ, पैशन और पर्सनल चॉइसेज को भी बखूबी पेश किया गया है। झाओ लुसी का कैरेक्टर होटल की किचन में काम करते हुए हर सीन में एक अलग ही charm लेकर आता है, जो आपको शो से जोड़े रखता है। अगर आप इस सीरीज को देखना चाहते हैं तो ये Viki और YouTube पर आसानी से उपलब्ध है। शाम की चाय के साथ या वीकेंड पर रिलैक्स करते हुए ये शो आपका मूड पूरी तरह से फ्रेश कर देगा।
The Long Ballad

The Long Ballad साल 2021 में रिलीज हुई एक Chinese historical drama सीरीज है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया था। इसकी कहानी सिर्फ एक बैलाड नहीं बल्कि एक ऐसे सफर को दिखाती है जिसमें इमोशन्स, पॉलिटिक्स और स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर्स का जबरदस्त मिक्स है।
इस शो में दिलराबा दिलमुरत और झाओ लूसी ने अपने-अपने रोल्स को इतनी खूबसूरती से निभाया कि दर्शक उनकी परफॉर्मेंस से कनेक्ट कर पाए। दोनों की ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस इतनी नेचुरल लगी कि कहानी और भी ज्यादा इमोशनल हो गई।
सिर्फ लीड एक्टर्स ही नहीं बल्कि लियो वू, लियू युनिंग और गेंग ले जैसे टैलेंटेड स्टार्स ने भी अपने रोल्स में जान डाल दी। हर किरदार इतना स्ट्रॉन्ग और यादगार है कि सीरीज खत्म होने के बाद भी दिमाग में बस जाता है।
अगर आप historical dramas पसंद करते हैं और एक ऐसी कहानी देखना चाहते हैं जिसमें action के साथ-साथ दिल छू लेने वाले moments भी हों, तो The Long Ballad आपके लिए परफेक्ट है। अच्छी खबर ये है कि ये सीरीज अब Netflix, YouTube, Prime Video और MX Player जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।